नमस्कार। आज बहुत सारे मामले हैं जिन पर बात होनी चाहिए और हो भी रहे है..मगर कुछ महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामलों आज भी है जो बड़े चैनलों के टीआरपी के भेंट चढ़ जाते हैं..
उनमें से ही एक है, भू- जल आज भारत के साथ- साथ पूरा विश्व इस परेशानी से जुझ रहा है.. मगर हमें क्या हमें आज तो पानी मिल रहा है..और अगर नहीं भी मिल रहा तो विकल्पों की कमी है क्या हमरे यहां ?? एक और गहरा बोरिंग करवा लेंगे... नहीं तो प्लास्टिक के बड़े बड़े कंटेनर में पानी मिलता ही है खरीद लेंगे.. सर उससे आज तो निकाल जाएगा मगर कल??? अगर हम बात सिर्फ भारत की करे तो हम पूरे विश्व का 25% भू - जल अकेले इस्तेमाल करता है.. जी हा आंकड़े थोड़े परेशान करने वाले ज़रूर है। मगर हमें क्या.. ऐसा नहीं कि हम जागरुक नहीं है.. मगर हम बस संवेदनहीन होते जा रहे है... आपको पता है भारत में हर रोज 500 से अधिक लोग पीने के पानी नहीं मिल पाने के वजह से मर रहे है..और साल में ये आंकड़ा 2 लाख से भी ऊपर चला जाता है... मगर हमें क्या जो मरे मरे..
नीति आयोग के ताजा आंकड़ों को माने तो भारत में 70% पानी दूषित हो चुका है.. और लोग यही पी रहे है..
10 राज्यो की भू जल में आर्सेनक और कई हानिकारक धातु पाए गए है.. आज हम देख सकते है ,, चेन्नाई की हालत.. वहां पानी पूरी तरह से खतम होने के कगार पे है..
सर और हम पास की बात करे तो हमारे राज्य यानी बिहार मात्र में 5% शुद्ध भू- जल बचा है यहां... स्थिती कितनी गंभीर हो गई है.. हमें उसका अंदाजा भी नहीं ध्है, हां और इसके लिए सिर्फ सरकर ही दोषी नहीं है...हम कहीं और जायदा दोषी है.. आज कारण क्या है.. ग्राउंड वॉटर क्यों खतम होता जा रहा है? उस पर ध्यान देंगे तो हमें खुद और सरकार दोनों पर शर्म आएगा..जी हां वा टर रिचार्ज के जितने माध्यम थे उसे हम लगातार कम करते जा रहे हैं.. जैसे तालाब.. नहर, नदी..कुछ बुद्धिजीवी उस पर ही अतिक्रमण कर के अपने आशियाने बनने पर लगे है... और सरकारों को क्या फर्क पड़ता है.. आज कई नदियां नालियों में बदल गए है..मगर सरकार को क्या वो उन्हीं अतिक्रमण किए गए मोहल्ले में सड़क पानी बिजली मुहैया तो करा तो रही है.. सरकार की नई परियोजना हर घर जल .. अच्छा तो बहुत है.. लोगो को पानी तो मिलेगा.. क्या आपको पता है केवल बिहार में ही उसके लिए 1.25 लाख समरसेबल बोरिंग किया जा रहा है.. सर पानी हर घर पहुंचाए अच्छी बात है.मगर पानी जमीन के अंदर जमा हो उसकी भी तो व्यवस्था कीजिए.. हमें सोचना होगा
आज तो निकाल लेंगे कल का क्या ??
#savewater #savelife